रायपुर में कलर्स मॉल के बाहर महिला का पर्स स्नेचिंग:2 लड़के बाइक से आए, धक्का देकर पर्स छीने और भागे; नगद-मोबाइल की लूट

राजधानी रायपुर में कलर्स मॉल के बाहर एक महिला से पर्स और मोबाइल स्नेचिंग हुआ है। तेज रफ्तार बाइक में दो युवकों ने रॉन्ग साइड आकर पहले झपट्टा मारा, फिर पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान महिला के साथ उसकी बेटी और बेटा भी मौजूद थे।

घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। युवकों के धक्के से महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उनके दाएं आंख के नीचे, बाएं हाथ और बाएं पैर के घुटने में चोट आई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

रात सवा 10 बजे की घटना

जानकारी के मुताबिक, कमल विहार की रहने वाली विजया रंजन ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात करीब सवा 10 बजे अपने बच्चों के साथ कलर्स मॉल से सामान खरीदने के बाद घर लौट रही थीं।

जैसे ही वे अपनी कार के पास पहुंचीं, तभी लालपुर की ओर से रॉन्ग साइड से आ रही बाइक में सवार दो अज्ञात युवक आए। पीछे बैठे युवक ने उन्हें धक्का देकर हाथ में रखा पर्स झपट लिया और पचपेड़ी नाका की ओर भाग निकले।

CCTV कैमरे की मदद से तलाश शुरू

पीड़िता ने बताया कि उनके पर्स में 10 हजार नकद और एक मोबाइल था। जो लुटेरे लेकर भाग गए। पीछे बैठा युवक सफेद शर्ट पहना था। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com