एम्स में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमाकर 6 लाख ठगे; पैसे मांगने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

राजधानी रायपुर के एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से करीब 6 लाख रुपए की ठगी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितेश चंद्राकर को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। आमानाका थाना पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।

सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती

पुलिस के मुताबिक, कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर (26) ने करीब दो साल पहले युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को एम्स रायपुर में कार्यरत बताया और अधिकारियों से ऊंची पहुंच होने का दावा किया।

एम्स में नौकरी दिलाने का दिया झांसा

आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी नौकरी एम्स रायपुर में लगवा देगा। इसी भरोसे में आकर युवती ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपए दे दिए। बताया जा रहा है कि युवती ने यह रकम कर्ज लेकर जुटाई थी।

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर बढ़ाया भरोसा

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाने के लिए एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया। युवती जब ज्वाइनिंग लेटर लेकर एम्स पहुंची, तब उसे पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं और उसके साथ ठगी हुई है।

होटल में बुलाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे आमनाका स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

शिकायत के बाद आरोपी हुआ फरार

जब युवती को ठगी का पता चला तो उसने आमनाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था।

आरोपी कवर्धा से गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com