प्रीति जिंटा और दिशा पाटनी की पिछली 5 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड, किसने ज्यादा कमाए?

अगस्त की शुरुआत धमाकेदार रहने वाली है. 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का क्लैश होगा. जहां सनी पाजी के अपोजिट पिक्चर में प्रीति जिंटा काम कर रही हैं. तो दूसरी और इमरान के साथ दिशा पाटनी हैं. दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है. ‘बंटवारा 1947’ में एक हिंदू महिला की इमोशनल कहानी दिखाई जाएगी, जो रोल शबाना आजमी कर रही हैं. वहीं वो ‘आवारापन 2’ में विलेन भी बनी हैं, जो इमरान हाशमी को टक्कर देती दिखेंगी. आज बताएंगे दोनों फिल्मों में लीड रोल कर रहीं प्रीति जिंटा और दिशा की पिछली 5 पिक्चरों का रिपोर्ट कार्ड. जानिए कौनसी एक्ट्रेस आगे रही है और कौन पीछे है?
प्रीति जिंटा लगभग 8 साल के बाद वापसी कर रही हैं. वो सनी देओस की पत्नी के रोल में हैं और ‘बंटवारा 1947’ में उनका एक मजबूत किरदार दिखाया जाएगा. खास बात है कि आखिरी बार जिस पिक्चर में प्रीति जिंटा दिखी थीं, वो भी सनी देओल के साथ ही थी. बस वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. खैर, दिशा पाटनी भी शानदार रोल करती दिख रही हैं. जानिए अब रिपोर्ट कार्ड.
दिशा और प्रीति की पिछली 5 फिल्में?
बात एक्टिंग, डांस नंबर की हो या फिर कैमियो की… दिशा पाटनी के पास पिछले कुछ वक्त से प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं रही है. वो लगातार कई फिल्मों पर काम कर रही हैं और इस साल भी अक्षय कुमार की पिक्चर में दिखी थीं. उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय की गर्लफ्रेंड नादिया का रोल किया था. साथ ही पिछले साल शाहिद कपूर की ओ रोमियो में कैमियो किया था. उसके अलावा 2024 में तीन फिल्मों में नजर आईं. ‘कंगुवा’ के अलावा ‘कल्कि 2898एडी’ और ‘योद्धा’ में भी काम करती दिखी थीं. इसके अलावा 2022 में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में भी थीं.
प्रीति जिंटा ने 2018 से पहले की कुछ फिल्मों में बस कैमियो ही किए थे. वो खास रोल करती नहीं दिखीं. सनी देओल की ‘भैयाजी सुपरहिट’ पिट गई थी. ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘हैप्पी एंडिंग’, ‘इश्क इन पेरिस’ की कमाई भी कुछ खास नहीं रही थी. जिससे साफ पता लगता है कि दिशा पाटनी इस मामले में प्रीति जिंटा से आगे रही हैं.











