प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया रिपोर्टर की बीवी का कॉल और फिर जसप्रीत बुमराह भूल गए सवाल; वायरल हुआ मजेदार वीडियो

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। पीसी के दौरान जसप्रीत बुमराह किसी सवाल का जवाब दे रहे होते हैं, इस दौरान उनके पास पड़े एक फोन पर कॉल आता है। बुमराह बताते हैं कि किसी की वाइफ का कॉल आ रहा है, लेकिन फिर वह फोन को साइलेंट कर देते हैं और बोलते हैं कि मैं उठाऊंगा नहीं।
बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घटना आम है। रिपोर्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में आवाज रिकॉर्ड करने के लिए फोन को खिलाड़ी या बॉलिवुड सेलिब्रिटी के पास रख देते हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तो फोन उठाकर बात भी कर लेते हैं, मगर बुमराह ने ऐसा करने से मना कर दिया।
जसप्रीत बुमराह बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते नजर आए, “किसी की बीवी का फोन आ रहा है… लेकिन मैं फोन नहीं उठाऊंगा। मैंने उसे ऐसे ही छोड़ दिया है।”
बुमराह का ध्यान इन फोन की वजह से भटक गया और वह सवाल ही भूल गए जिसका वह जवाब दे रहे थे। आप भी देखें वीडियो-




