समस्तीपुर: बाइक स्टंट करने के चक्कर में 2 युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

समस्तीपुर: जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर ताजपुर से लगभग 100 मीटर आगे मोटरसाइकिल से स्टंट करने के चक्कर मे 2 युवक की मौक़े पर ही हो गई मौत. उक्त मृतक युवकों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चक्र सिकंदर गांव निवासी सुभाष यादव के 17 वर्षीय पुत्र अंकुश यादव और वैशाली जिले के चिकनौटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण यादव के 16 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में की गई है.
बताया गया है कि दोनों युवक ताजपुर बाजार में रहते हैं. गुरुवार शाम को ताजपुर से चकलालशाही फोर लेन पर बाइक से स्टंट करने निकले थे, इसी दौरान दो युवक बाइक से स्टंट करने लगा. जिससे निर्माणाधीन 32000 बिजली के तार को लेकर कार्य प्रगति पर है, जिसके लिए सड़क पर अवरोधक बनाया गया है. लेकिन दोनों युवकों की बाइक इतनी तेज थी कि उसे अवरोध में जाकर टकरा गई, जिस कारण दोनों युवक सड़क पर बाइक से फेंका गया.
वहीं बाइक भी करीब 10 फीट ऊंची छलांग लगाकर नीचे गिरी. वहीं इस घटना में मौके पर ही अंकुश कुमार की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पियूष को स्थानीय लोगों ने ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है. जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की भी मौत हो गई.
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर गई. जहाँ दोनों युवक का पोस्टमार्टम कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.











