School Holiday: स्कूली बच्चों को मिलेगी लंबी छुट्टियों की सौगात, दशहरा-दीपावली-क्रिसमस पर भरपूर अवकाश का प्रस्ताव

DPI लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर अगर स्कूल शिक्षा विभाग अपनी सहमति देता है तब इस बार स्कूली बच्चों को त्योहार में भरपूर छुट्टियां मिलेंगी।

School Holiday: रायपुर। इस बार छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के चेहरे पर त्योहारों की खुशी दोगुनी होने वाली है। डीपीआई (निदेशक लोक शिक्षण संचालनालय) ने दशहरा, दीपावली और क्रिसमस पर छात्रों के लिए लंबे अवकाश का प्रस्ताव तैयार कर स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा है।

School Holiday।अगर विभाग इस प्रस्ताव पर सहमति देता है, तो बच्चों को हर त्योहार पर छह-छह दिनों की छुट्टी मिलेगी, जो शनिवार और रविवार के साथ जुड़कर आठ दिनों तक खिंच जाएगी।

प्रस्तावित अवकाश के अनुसार दशहरा की छुट्टियां 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी। इसी तरह दीपावली अवकाश 13 से 20 अक्टूबर तक और क्रिसमस के मौके पर 22 से 27 दिसंबर तक छुट्टी का प्रस्ताव है।

खास बात यह है कि तीनों ही त्योहारों में अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को अतिरिक्त आराम का मौका मिलेगा।

त्योहारों के अलावा डीपीआई ने ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रस्ताव भी यथावत रखा है। इसके तहत 1 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां दी जाएंगी। यानी बच्चों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को इस बार भी डेढ़ महीने का समर वेकेशन मिलेगा। वहीं, सितंबर माह में तिमाही परीक्षा आयोजित करने की योजना है।

अवकाश की तिथियां तय नहीं होने के कारण अभी कई स्कूल परीक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की समय-सारणी को अंतिम रूप नहीं दे पाए हैं।

लेकिन जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, इस बार छात्रों को त्योहारों पर भरपूर छुट्टियों का आनंद लेने का मौका जरूर मिलेगा।School Holiday

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com