शहडोल: CM मोहन आज 9.77 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को करेंगे बोनस राशि का वितरण, 461.73 करोड़ के विकासकार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 25 अक्टूबर को शहडोल दौरे पर रहेंगे। वे यहां से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों को 22 करोड़ 89 लाख 9 हजार 461 रुपये बोनस राशि का वितरण करेंगे। तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि के अंतर्गत हितग्राहियों को 12 हजार 243 रुपये से लेकर 19 हजार 188 रुपये तक की राशि प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक शामिल होंगे। जिला यूनियन उत्तर शहडोल के 3000, जिला यूनियन दक्षिण शहडोल के 7000, जिला यूनियन दक्षिण अनूपपुर के 1200, जिला यूनियन दक्षिण उमरिया के 3200, जिला यूनियन दक्षिण सीधी के 500 तथा जिला यूनियन दक्षिण सतना के 100 तेंदू पत्ता संग्राहक शामिल होंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 461.73 करोड़ रुपये के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इनमें 379 करोड़ 45 लाख रुपये के 89 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 82 करोड़ 28 लाख रुपये के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

82 करोड़ के 45 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले में 82 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत के 45 विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों में 8 विभागों के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण विकास तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी, इससे आमजन को लाभ मिलेगा।

  • निर्धारित विवरण के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के एक कार्य की स्वीकृत राशि 22.86 करोड़ रुपये तथा मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के एक कार्य की स्वीकृत राशि 22.14 करोड़ रुपये है।
  • लोक निर्माण विभाग के दो कार्यों के लिए 14.92 करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 14 कार्यों के लिए 8.76 करोड़ रुपये तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 21 कार्यों के लिए 5.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जाएगी।
  • प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दो कार्यों के लिए 4.43 करोड़ रुपये, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो कार्यों के लिए 3.60 करोड़ रुपये तथा वन विभाग के दो कार्यों के लिए 36 लाख रुपये की स्वीकृत राशि निर्धारित है।

विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को करेंगे हितलाभ का वितरण

मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, वन, ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास तथा राजस्व विभाग की योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

  • शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थी लैपटॉप योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। ई-स्कूटी योजना का उद्देश्य हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।
  • दक्षिण वनमंडल की हितग्राही वसुंधरा सिंह परिहार को एकलव्य शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 31 हजार रुपये की राशि का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया जाना प्रस्तावित है।
  • ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की हितग्राही कविता कोल को 2 लाख रुपये की सहायता से संबंधित लाभ प्रदान किया जाएगा।
  •  महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही आरिका शर्मा को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • राजस्व विभाग के अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। सूची में ग्राम रायपुर हर्राै एवं हरदी के पांच हितग्राहियों के नाम शामिल हैं।

 

 

 

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close