Skin care tips facial-बेदाग और दमकती त्वचा के लिए, अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें सही फेशियल! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

फेशियल स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. लेकिन इसका सही असर तभी दिखाई देगा जब हम अपनी स्किन टाइप और मौसम के मुताबिक सही फेशियल करवाएंगे. आइए जानते हैं मौसम के मुताबिक हमें किस तरह का फेशियल करवाना चाहिए.

Skin care tips facial/ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए सही देखभाल बहुत जरूरी है। इसमें सिर्फ रोज फेसवॉश और स्क्रबिंग ही नहीं, बल्कि फेशियल और क्लीनअप भी शामिल है।

Skin care tips facial/फेशियल से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो तो मिलता ही है, साथ ही यह कई तरह से त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि आपको अपनी स्किन की जरूरत और मौसम के मुताबिक सही फेशियल चुनना चाहिए।

मौसम के हिसाब से चुनें सही फेशियल/Skin care tips facial

गर्मियों में: गर्मियों में त्वचा पर एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और धूप का असर होता है। इसलिए ऐसे फेशियल चुनें जो डीप क्लीनिंग करें और त्वचा को हाइड्रेट रखें। डिटॉक्सिफाइंग, एक्सफोलिएटिंग और सूथिंग फेशियल सबसे अच्छे हैं। एलोवेरा, ग्रीन टी या फ्रूट फेशियल आपकी स्किन को हल्का और नॉन-ग्रीसी महसूस कराएंगे।

सर्दियों में: ठंडी हवा से स्किन में सूजन और रूखापन आ जाता है। ऐसे में मॉइस्चराइजिंग फेशियल करवाना चाहिए, जो त्वचा को गहराई से नमी दे। बादाम का तेल और हयालूरोनिक एसिड जैसे तत्व वाले फेशियल इस मौसम के लिए बेस्ट हैं।

मानसून में: इस मौसम में स्किन को प्यूरिफाई, डिटॉक्सिफाई और एक्स्ट्रा ऑयल को मैनेज करने पर फोकस करना चाहिए। अगर आपको ब्रेकआउट्स की समस्या है तो चारकोल या नीम जैसे इंग्रीडिएंट्स वाले मास्क का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करेंगे।

फेशियल करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान/Skin care tips facial

अपनी स्किन टाइप बताएं: हमेशा अपने ब्यूटीशियन को अपनी स्किन टाइप के बारे में बताएं ताकि वे सही फेशियल चुन सकें।

आफ्टर-केयर: फेशियल के बाद 24 घंटे तक चेहरे पर साबुन या फेसवॉश का उपयोग न करें।

धूप से बचें: सीधे तेज धूप में जाने से बचें और हमेशा सनस्क्रीन लगाएं।

मेकअप से बचें: फेशियल के तुरंत बाद मेकअप न करें।

टच न करें: चेहरे को बार-बार छूने से बचें।

सही फेशियल चुनने से आपकी त्वचा को सिर्फ ग्लो ही नहीं, बल्कि एक हेल्दी और सॉफ्ट टेक्सचर भी मिलेगा।Skin care tips facial

close