Skincare and Haircare Mistakes- शादी से पहले दुल्हन न करें ये 5 गलतियां, वरना बर्बाद हो सकता है आपका पूरा लुक!

अगर आपकी शादी में कम समय बचा है, तो बालों के साथ कोई नया एक्सपेरिमेंट न करें। जैसे नया हेयर कट लेना या कोई नया हेयर कलर करवाना। अगर यह आपके चेहरे या स्किन टोन पर सूट नहीं किया, तो शादी के दिन आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है।

Skincare and Haircare Mistakes/शादी का दिन हर किसी के लिए, खासकर दुल्हनों के लिए बहुत खास होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे।

Skincare and Haircare Mistakes/इसके लिए सही स्किन और हेयर केयर जरूरी है, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले की गई कुछ गलतियां आपके पूरे लुक को खराब कर सकती हैं। अगर आपकी शादी में 15-20 दिन बचे हैं तो इन गलतियों को करने से बचें।

1. बालों के साथ एक्सपेरिमेंट न करें 

अगर आपकी शादी में कम समय बचा है, तो बालों के साथ कोई नया एक्सपेरिमेंट न करें। जैसे नया हेयर कट लेना या कोई नया हेयर कलर करवाना। अगर यह आपके चेहरे या स्किन टोन पर सूट नहीं किया, तो शादी के दिन आपका पूरा लुक बिगड़ सकता है।

2. DIY हैक्स से बचें 

सोशल मीडिया पर मिलने वाले DIY (डू-इट-योरसेल्फ) हैक्स को आजमाने से बचें। ये हैक्स आपकी त्वचा या स्कैल्प पर एलर्जी, खुजली या रैशेज जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिससे आपकी खूबसूरती कम हो सकती है।Skincare and Haircare Mistakes

3. नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें 

शादी से कुछ दिन पहले तक अपनी त्वचा या बालों पर कोई भी नया ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें। अगर कोई नया प्रोडक्ट आपकी त्वचा पर रिएक्शन कर गया, तो आपके चेहरे पर लालिमा या पिंपल्स आ सकते हैं।

4. धूप में ज्यादा न जाएं/Skincare and Haircare Mistakes

खासकर अगर आप कोई फेशियल या स्किन ट्रीटमेंट करवा रही हैं, तो सूरज की तेज धूप में जाने से बचें। इससे आपकी त्वचा पर टैनिंग हो सकती है, जिसे ठीक होने में समय लगता है। धूप में निकलने से स्किन ट्रीटमेंट के बाद रैशेज भी हो सकते हैं

5. हीटिंग टूल्स और एक्सफोलिएशन कम करें 

शादी से पहले बालों पर हीटिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल बंद कर दें। इसके अलावा, अपनी त्वचा को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट (स्क्रब) न करें, क्योंकि इससे त्वचा रूखी हो सकती है। ब्लीच भी शादी से कम से कम एक हफ्ते पहले ही करवाएं ताकि स्किन को आराम मिल सके।

अपनी शादी के दिन बेदाग और खूबसूरत दिखने के लिए, इन बातों का ध्यान रखें और अपनी त्वचा और बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी बनाए रखें।Skincare and Haircare Mistakes

close