हाई-मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 घायल; ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा

भरतपुर में देर रात एक बस हाई मस्ट लाइट से टकरा कर पलट गई। घटना में 13 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जबकि पांच घायलों को भरतपुर रेफर किया गया। घटना ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण हुई। घटना के बाद आगरा जयपुर नेशनल हाईवे-21 पर जाम लग गया, जिसे करीब 30 मिनट बाद खुलवाया गया।

यह हादसा भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 2 बजे हुआ।

थाने से 150 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा

हलैना थाने के ASI रामु सिंह ने बताया कि थाने से महज 150 मीटर की दूरी पर एक स्लीपर बस हाई मास्क लाइट से टकरा कर पलट गई। बस भरतपुर से जयपुर की तरफ जा रही थी। बस जैसे ही हाई मास्क लाइट से टकराई तभी बस में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर हाईवे सेफ्टी की टीमें और पुलिस की टीमें पहुंची। बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। घटना में कुल 13 यात्रियों के चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से हलैना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से 5 लोगों को भरतपुर रेफर किया गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com