सोनम रघुवंशी : ‘पहले राजा की बलि, फिर राज से शादी’, भाई का आरोप, मंगलसूत्र ने फिर उलझाई गुत्थी

इंदौर। सिलोम जेम्स के ससुराल से जब्त Sonam Raghuvanshi के मंगलसूत्रों ने गुत्थी उलझा दी है। राजा रघुवंशी के भाई ने सोनम की राज से शादी करने की आशंका जताई है। उसका दावा है कि सोनम ने राजा की बलि दी है। इसके बाद राज से शादी कर ली। सहकार नगर (केट रोड़) निवासी ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी की हत्या कर सोनम ईस्ट खासी हिल्स (शिलांग) से सीधे इंदौर आई थी। हीराबाग कालोनी में उसने राजा की चेन और शादी में मिले गहने छुपाए थे।

दो मंगलसूत्र मिलें

बाद में ब्रोकर सिलोम जेम्स ने ठेकेदार लोकेंद्र के साथ मिलकर चुरा लिए। एसआइटी ने गहने सिलोम से ससुराल(रतलाम) से जब्त किए तो उसमें दो मंगलसूत्र मिलें। राजा के भाई विपिन ने इसके बाद कई आशंका जताई।

1. शादी में सोनम को एक मंगलसूत्र दिया था, दूसरा उनका नहीं है।

2. हो सकता है सोनम ने राज कुशवाह से शादी कर ली हो।

3. राजा को मारने के बाद सोनम राज का मंगलसूत्र पहन रही है।

4. एसआइटी ने तो पायल भी बरामद की है, वह भी उन्होंने नहीं दी।

नार्को टेस्ट की मांग

विपिन के अनुसार सोनम और राज एक दूसरे से प्रेम करते थे। उसका तो यह भी कहना है कि सोनम ने राजा के रुप में नर बलि दी हो। वह नार्को टेस्ट की मांग कर रहा है। अब तो विपिन ने सोनम के भाई गोविंद, पिता देवीसिंह, मां संगीता पर भी आशंका जाहिर की है। गोविंद शिलांग से लौटते ही राजा की मां उमा से मिलने गया था।

सोनम को बचाने के लिए ढूंढ रहा वकील

विपिन के मुताबिक यह गोविंद की चाल थी। गोविंद ने कहा था कि सोनम को सजा दिलाने के लिए वकील करेगा। लेकिन अब गोविंद सोनम को बचाने के लिए वकील ढूंढ रहा है। इधर, राजा रघुवंशी की बहन के नरबलि के बयान पर गुवाहटी पुलिस ने दूसरा नोटिस जारी किया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com