अंतागढ़ के पास SSB जवान ने खुद को गोली मारी : कैंप में मचा हड़कंप, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

कांकेर, 14 सितम्बर 2026

कांकेर जिले के अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस और SSB के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही कैंप के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

फिलहाल जवान ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह और अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close