विधानसभा भवन में चार पूर्व सीएम की प्रतिमा लगाई जाए:कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने की मांग, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पत्र लिखकर मांग की है कि नए विधानसभा भवन (नवा रायपुर) में प्रदेश के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों पं. रविशंकर शुक्ल, श्यामाचरण शुक्ल, मोतीलाल वोरा और अजीत जोगी की प्रतिमाएं लगाई जाएं।

अरुण वोरा ने अपने पत्र में लिखा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपरा, जनसेवा की भावना और राज्य की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन चारों नेताओं ने अविभाजित मध्यप्रदेश और नए छत्तीसगढ़, दोनों समयों में जनता की सेवा और सुशासन का उदाहरण पेश किया था।

अरुण वोरा बोले- नेताओं की विरासत को मिले सम्मान

वोरा के मुताबिक, इनकी प्रतिमाएं लगना इन नेताओं के प्रति श्रद्धांजलि होगी और साथ ही नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा में भी अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ में भी यह परंपरा शुरू की जानी चाहिए।

अरुण वोरा ने कहा कि यह कदम राज्य के इतिहास, लोकतंत्र और जनसेवा की भावना को सम्मान देगा और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com