टीचर ने ट्यूशन के बहाने स्टूडेंट से की छेड़छाड़:परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निजी शिक्षक पर ट्यूशन के बहाने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत के बाद परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना खरमोरा कॉलोनी इलाके की है। बताया गया कि कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गई थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद शिक्षक ने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और छात्रा को यह कहकर रोक लिया कि उसे कुछ समझाना है। एकांत का फायदा उठाकर शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा ने विरोध किया और किसी तरह वहां से घर पहुंची। उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। आक्रोशित परिजन तत्काल सिविल लाइन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल केस दर्ज कर लिया। छात्रा घटना के बाद से काफी डरी हुई है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि ट्यूशन में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस घटना को लेकर इलाके में काफी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com