बर्थडे पर तेजप्रताप का लालू के लिए लंबा चौड़ा मैसेज, रोहिणी बोलीं- पापा आपकी जगह कोई नहीं ले सकता

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन है. इस मौके पर रोहिणी और तेज प्रताप उन्हें भावनात्मक पोस्ट लिखकर जन्मदिन की बधाई दी है. रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता. आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे. आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है. ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे.जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा .. हैप्पी बर्थडे”
वहीं तेज प्रताप ने अपने पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, पापा! आज आपके जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूं कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला. आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया. आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और हमेशा आगे बढ़ते रहना सिखाया. आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है. मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूं.











