बच्ची की जिद: सड़क पर बैठकर बोली- मुझे मोबाइल चाहिए, पुलिस से की बहस, पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला

 रायपुर। मोबाइल की मांग को लेकर आठ साल की एक स्कूली छात्रा ने सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची मोबाइल की जिद करते हुए सड़क पर बैठ गई और जब तक मोबाइल नहीं मिलेगा, तब तक न उठने की बात पर अड़ी रही।

करीब डेढ़ घंटे तक चला यह ड्रामा राहगीरों के लिए जहां कौतूहल का विषय बन गया, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर शहर के एक व्यस्त इलाके की बताई जा रही है। बच्ची पुलिस से लगातार बहस करती रही और उसके जवाब सुनकर लोग हैरान रह गए।
संवाद के कुछ अंश जो वीडियो में सुने गए:
पुलिस: आप अपने घर जाओ।
छात्रा: नहीं, मोबाइल चाहिए।
पुलिस: बच्चों को मोबाइल नहीं देते।

 

छात्रा: देते हैं मोबाइल बच्चों को।

 

पुलिस: नहीं देते बच्चों को मोबाइल।

 

छात्रा: चुप रहिए आप।

 

पुलिस: ऐसे कौन जिद करता है?

 

पुलिस: घर चलो।

 

छात्रा: चले जाइए।

 

पुलिस: इस तरह हंगामा क्यों कर रही हो?

 

छात्रा: यह मेरा पर्सनल मैटर है, आप चुप रहिए।

 

यह घटना इस बात की गंभीर चेतावनी है कि आज के बच्चे किस कदर मोबाइल और स्क्रीन पर निर्भर होते जा रहे हैं। बच्ची की जिद और उसकी प्रतिक्रिया ने यह साफ कर दिया कि तकनीक की लत मानसिक स्तर पर बच्चों को प्रभावित कर रही है।

 

इस पर रायपुर के शिक्षाविद डॉ. जवाहर सूरी सेट्टी ने कहा, “यह घटना मोबाइल की बढ़ती लत और बच्चों में तकनीक की निर्भरता का गंभीर संकेत है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को उम्र के अनुसार स्क्रीन टाइम दें और संवाद के माध्यम से उनकी जरूरतों और मनोस्थिति को समझें।”

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com