पंडरी बस स्टैंड की खाली जमीन तीन साल से पड़ी, असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गई

अगस्त 2021 में पंडरी का अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव शिफ्ट होने के बाद से खाली जमीन के उपयोग को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका। प्रशासनिक अनिर्णय के कारण यह क्षेत्र अब असामाजिक तत्वों के कब्जे में है।

पिछले हफ्ते यहां खड़ी पांच बसों को आग के हवाले कर दिया गया। रात में शराबखोरी और जुआ-सट्टा आम हो गया है। खाली बोतलें और कचरा फैला रहता है। लोग रात में यहां आने से डरते हैं, जबकि पुलिस की मौजूदगी नगण्य है।

भाजपा मेयर मीनल चौबे और एमआईसी ने खाली जमीन पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सरकार से मंजूरी नहीं मिल पाई। जमीन के उपयोग को लेकर कई बार योजनाएं बदलीं। पहले जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क, फिर थोक कपड़ा बाजार और उसके बाद ई-बस डिपो का प्रस्ताव आया, लेकिन किसी पर अमल नहीं हुआ।

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पंडरी बस स्टैंड की खाली जमीन पर जनहित में जल्द ठोस फैसला लिया जाएगा। जो योजना लोगों के लिए सबसे सुविधाजनक होगी, वही मंजूर की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com