लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की किस्मत लिखेंगे ये 2 बैटर, एक हैं KL और दूसरे…

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट मैच का नतीजा मैच के आखिरी दिन निकलने वाला है। सोमवार 14 जुलाई को पांचवें दिन का खेल होना है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, लेकिन तीसरा मैच बहुत ज्यादा अहम है। दोनों ही टीमें जीत की दावेदार लग रही हैं, क्योंकि इंग्लैंड को जीत के लिए महज 6 विकेट चाहिए और भारत को अभी भी जीत के लिए 135 रन और बनाने हैं। केएल राहुल नाबाद हैं। ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी का आना बाकी है। इंडिया और इंग्लैंड ने अपनी पहली-पहली पारी में 387-387 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत को 193 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं।
ENG 387 & 192
IND 387 & 58/4 (17.4)
IND vs ENG LIVE Score: केएल और पंत पर निगाहें
लॉर्ड्स में जारी तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत की नैया को पार लगाने में अहम भूमिका केएल राहुल और ऋषभ पंत निभाएंगे। अगर इनका बल्ला चला तो फिर जीत भारत को मिलेगी।
IND vs ENG LIVE Score: साढ़े 3 बजे से सजेगा मंच
भारत में जब दोपहर के साढ़े 3 बजे होंगे तो पांचवें दिन की पहली गेंद फेंकी जाएगी। बेन स्टोक्स अपना अधूरा ओवर पूरा करेंगे और उनके सामने ऋषभ पंत होंगे, जो नए बल्लेबाज होंगे।
IND vs ENG LIVE Score: आखिरी दिन निकलेगा नतीजा
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट मैच के नतीजा मैच के आखिरी दिन निकलने वाला है। दोनों ही टीमें जीत की दावेदार लग रही है। दिन के पहले दो सेशन में ही नतीजा निकल जाएगा, लेकिन अभी तक किसका पलड़ा भारी है, कुछ कहा नहीं जा सकता। इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए और भारत को अभी 135 रन और बनाने हैं।










