इस प्राइवेट बैंक ने सस्ता किया लोन, MCLR में 20 बीपीएस की कटौती, 22 अक्टूबर से नए लेंडिंग रेट्स लागू

प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 22 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। सभी टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 20 बीपीएस तक की कटौती की है। नए लेंडिंग रेट्स ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह कदम आरबीआई द्वारा  रेपो रेट में 25 आधार अंकों की वृद्धि के बाद उठाया गया है।

एमसीएलआर वे दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक व्हीकल लोन, पर्सनल लोन और अन्य ऋणों के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। बदलाव के बाद मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स 8.85% से लेकर 9.25% है। इससे पहले बैंक ने 22 सितंबर 2026 को एमसीएलआर में 5 बीपीएस की वृद्धि की थी, जिसके बाद दरें 9.05% से लेकर 9.45% तक पहुँच चुकी थी।

टेन्योर वाइज MCLR जानें 

ओवरनाइट एमसीएलआर 9.05% से घटकर 8.85% हो चुका है। 1 महीने के लिए भी दरें 9.05% से घटकर 8.85% तक पहुंच चुकी हैं।  3 महीने के लिए एमसीएलआर घटकर 9% तक पहुंच चुका है, जो पहले 9.20% था। 6 महीने के लिए दरें 9.15% है, जो पहले 9.20% थी। 6 महीने के लिए लेंडिंग रेट 9.25% हो चुके हैं, जो पहले 9.45% था।

बैंक में बेंचमार्क प्राइम बेडिंग रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। बीपीएलआर 16.20% पर बरकरार है। रेपो रेट लिंक्ड लेंडिंग रेट 5.50% है। बेस रेट में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है, दरें 11.20% पर बरकरार रहेंगी।

एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

करूर वैश्य बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया है। आखरी बार एफडी के ब्याज दरों में 8 जून को बदलाव किया गया था। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर बैंक सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 333 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयु वर्ग के लिए अधिकतम ब्याज दर 7.70% है। यह सुविधा एनआरआई ग्राहकों के लिए लागू नहीं होती है। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 400 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 333 दिन के टेन्योर पर 7% ब्याज मिल रहा है। बाकी सभी टेन्योर पर  7% से कम ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें लोन और एफडी के लिए नई ब्याज दरें 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close