बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट… MP में हीटवेव की चेतावनी; कैसा रहेगा दिल्ली सहित अन्य राज्यों का मौसम?

दिल्ली में लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत नहीं मिलने वाली है. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी बढ़ेगी. आईएमडी ने दिल्ली में 10 जून के बाद बारिश की संभावना जताई है. वहीं यूपी के कई जिलों में आज तेज आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि कई राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं बिहार, झारखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर आंधी- तूफान की चेतावनी दी गई है.

कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 7 जून को और रफ्तार पकड़ते हुए पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के बड़े क्षेत्र और कुछ अन्य इलाकों में आगे बढ़त दर्ज की है. इसके अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है.

यूपी के 14 जिलों में आज अलर्ट

आईएमडी ने आज यूपी के 14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, शामली, सहारनपुर औरर आगरा सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव जैसे हालात भी बन सकते हैं.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार के दरभंगा सहित 14 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. बिहार और झारखंड के कई जिलों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी दी जारी की गई है. बिहार में 10 और 11 जून को भारी बारिश का अलर्ट है

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 8 से 11 जून तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. राजस्थान और एमपी के कई जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है.

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के कई जिलों में आज बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने 11 और 12 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार 8 से 13 जून के दौरान कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 8 से 10 जून के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com