भाजपा सहयोग केंद्र में आज मंत्री दयालदास बघेल सुनेंगे जनता की समस्याएं

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को आयोजित सहयोग केंद्र में प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आम नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 12 बजे से होगा पंजीयन

भाजपा संगठन की ओर से बताया गया है कि मंत्री से मुलाकात करने के इच्छुक लोगों को पहले अपना पंजीयन कराना होगा। इसके लिए दोपहर 12 बजे से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। पंजीयन के बाद ही संबंधित व्यक्ति को मंत्री से मिलने का अवसर मिलेगा।

जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

सहयोग केंद्र के माध्यम से आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न मामलों को सीधे मंत्री तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com