बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर: कर्ज में डूबे शख्स का खूनी खेल, मां-बहन और भांजे का रेत डाला गला

बेंगलुरु के अनेकल तालुक के मल्लेनाहल्ली में एक ही परिवार के दो सदस्यों की कर्जदारों के डर से हुई मौत की भयावह घटना घटी है. एक व्यक्ति ने अपनी मां, बहन और बहन के बेटे का गला काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की. मां और बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़के समेत दो अन्य लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. मां आशा (55) और बहन वर्षिता (34) की मौत हो चुकी है, जबकि मोहन गौड़ा (27) और बहन का बेटा मयंक (11) गंभीर हालत में हैं.
जानकारी के मुताबिक, मोहन गौड़ा कर्जदारों के उत्पीड़न से बेहद तंग आ चुका था. इसी सिलसिले में मोहन ने कल रात आत्महत्या करते हुए अपना एक वीडियो बनाया और उसे अपने रिश्तेदारों को भेज दिया. वीडियो देखकर रिश्तेदार घबरा गए और घर पहुंचे. वहां दरवाजा बंद मिला. जब उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दो शव मिले. मोहन और मयंक को जमीन पर तड़पते देख रिश्तेदारों ने तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों का इलाज चल रहा है.











