लखीमपुर खीरी: मल्लबेहड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर

लखीमपुर खीरी: पढ़ुआ थाना क्षेत्र में रविवार शाम मल्लबेहड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसा शाम करीब सात बजे उस समय हुआ, जब बेहननपुरवा निवासी मो. रजा उर्फ बड़कऊ जगतापुर से गन्ने की बुवाई कर बाइक से घर लौट रहे थे.
बताया गया कि मल्लबेहड़ के सामने सड़क पार करते समय पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. दूसरी बाइक फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के अंदेशनगर निवासी लक्ष्मन चला रहे थे, जो बहराइच जनपद के बरखड़िया जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसा होते देख राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और ढखेरवा चौकी पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मो. रजा उर्फ बड़कऊ को मृत घोषित कर दिया.
वहीं लक्ष्मन की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गलि. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.











