VIDEO: विराट कोहली के चलते अपने ही देश में बाबर आजम परेशान, ऐसा होते ही झल्ला उठे

VIDEO: विराट कोहली के चलते अपने ही देश में बाबर आजम परेशान, ऐसा होते ही झल्ला उठे

Babar Azam- Virat Kohli: पाकिस्तान… बाबर आजम का मुल्क. लेकिन, अपने ही देश में बाबर आजम को चैन नहीं हैं. वो परेशान हैं. बड़ी बात ये है कि उनकी परेशानी की वजह विराट कोहली हैं. आप कहेंगे भला ये कैसे? बाबर आजम को अपने ही देश में विराट कोहली से क्या प्रॉब्लम? तो प्रॉब्लम है. और, वो दोनों के बीच होने वाली बार-बार की तुलना से जुड़ा है. 8 अप्रैल को PSL 2026 में पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेले मुकाबले के बाद जब बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो एक बार फिर से विराट कोहली से तुलना वाला सवाल उनके सामने आ खड़ा हुआ. बस फिर क्या था- PSL में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम झल्ला उठे.

विराट कोहली से तुलना वाले सवाल से परेशान बाबर

कराची में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम से पत्रकार ने सवाल किया कि विराट कोहली जब आते हैं तो मैच खत्म करके जाते हैं. लेकिन आपने ऐसा नहीं किया. लोग विराट की तुलना आपसे करते हैं. इस पर आपका क्या कहना है?

बाबर आजम ने झल्लाकर दिया ये जवाब

विराट कोहली से तुलना वाला सवाल सुनते ही बाबर आजम तो जैसे तिलमिला से गए. उन्होंने पत्रकार को जवाब देने के बजाए कहा कि खत्म कर दें आप. आप जिस वजह से सवाल कर रहे हैं आप छोड़ दें. उन्होंने पत्रकार को ये भी कहा कि फिनिश काफी मैच किए हैं मैंने . आपको लगता है ऐसा नहीं है तो आप देख लें.

PSL मैच में बाबर आजम खेल खत्म करने में नाकाम

अब सवाल है कि बाबर आजम के सामने विराट कोहली से तुलना वाला सवाल उठा क्यों? PSL 2026 में बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी ने 8 अप्रैल को खेला मुकाबला जीत लिया. उस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समेन से मिले 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर आजम ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए. लेकिन, वो मैच खत्म नहीं कर सके. पेशावर जाल्मी का स्कोर 15 ओवर में 116 रन ही था जब बाबर आजम आउट हो गए. बाबर आजम ओपनिंग करने उतरे थे. जबकि उसी पोजिशन पर इधर IPL में विराट कोहली भी खेलते हैं मगर वो कई बार गेम फिनिश करते दिखते हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com