weather tomorrow- मौसम के अतरंगी रंग: कहीं धूप तो कहीं बारिश का दौर, 23 फरवरी से फिर गरजेंगे बादल; किसानों के लिए राहत का ऐलान

मध्य प्रदेश में फिर सोमवार से बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए 7 जिलों चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि रविवार को दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

weather tomorrow/मध्य प्रदेश में फरवरी का आखिरी हफ्ता मौसम के अलग-अलग और हैरान करने वाले रंगों के साथ बीत रहा है। प्रदेश में एक ओर जहां कुछ जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है, वहीं शनिवार को बुरहानपुर और इटारसी जैसे क्षेत्रों में हुई बेमौसम बारिश ने सबको चौंका दिया।

मौसम विभाग ने अब चेतावनी जारी की है कि सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का चौथा दौर शुरू हो सकता है, जिससे एक बार फिर पारा लुढ़कने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कभी बादल, कभी बारिश तो कभी रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पछुआ जेट स्ट्रीम हवाएं 185 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से बह रही हैं।

इसके साथ ही, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 22 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। इसका सीधा असर सोमवार (23 फरवरी) को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जैसे जिलों में देखने को मिलेगा, जहां गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को राजगढ़ 9.6°C के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि मंडला में पारा 33.2°C तक जा पहुंचा। मंदसौर, शिवपुरी और शाजापुर जैसे जिलों में भी रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं, जहां न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

वहीं खरगौन, खंडवा और नरसिंहपुर जैसे इलाकों में अब दिन में तेज धूप का असर दिखने लगा है, जहां पारा 31 डिग्री के पार बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि रविवार को तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है, लेकिन सोमवार से शुरू होने वाला बारिश का नया दौर फिर से मौसम में बदलाव लाएगा।

weather tomorrow/हालांकि, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के इस ‘चौथे दौर’ ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में खेतों में खड़ी पकी हुई फसलें ओलों और बारिश की मार से जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे अन्नदाता गहरी चिंता में है। किसानों के इस संकट को देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है।

मंत्री ने कहा कि जिन भी जिलों में ओलावृष्टि और बेमौसम वर्षा से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां तत्काल प्रभाव से जांच और सर्वे के आदेश दे दिए गए हैं।

close