प्रियंका गांधी ने संसद में ऐसा क्या बोला जो हो गया हंगामा, स्पीकर को भी देनी पड़ गई हिदायत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर बोलते हुए मौजूदा शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया गया जिसने एक गर्भवती महिला के आरोपियों की रिहाई पर अपनी सहमति जताई, खुशी जताई.
प्रियंका गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी ने नया शिक्षा मंत्री को चुना. एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया जिसने एक गर्भवती महिला की बलात्कारियों की रिहाई पर अपनी सहमति व्यक्त की.”
प्रियंका के इस बयान पर सत्ता रूढ़ पक्ष ने जब सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि ये अखबारों में हैं. इसपर सत्ता पक्ष ने कांग्रेस नेता को अपने बयान को साबित करने को कहा. फिर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बीच में बोलते हुए कहा कि प्रियंका को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए.
किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा, “इस तरह का बयान चरित्र हनन है. प्रियंका भले पहली बार चुनकर आई हैं, लेकिन अपनी पार्टी की सीनियर लीडर हैं.”
स्पीकर ओम बिरला ने इस बयान को संसद की कार्यवाही से हटा दिया. स्पीकर ने कहा, “मेरा मानना है कि ये सदन लोकतांत्रिक संस्था का सदन है. यहां कहा गया एक एक शब्द रिपोर्ट में रहता है. मैं आग्रह करूंगा कि बिना तथ्यों के इस तरह की बात सदन के पटल पर नहीं रखना चाहिए.”











