कब शुरू होगा ‘एनिमल पार्क’ का काम? महेश बाबू से भी चल रही डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की बात

साल 2023 में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ‘एनिमल’ के नाम स फिल्म लेकर आए थे, जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. पहले पार्ट के साथ ही ऐलान हो गया था कि आगे संदीप इस पिक्चर का सीक्वल भी लेकर आएंगे, जिसका टाइटल होगा ‘एनिमल पार्क’. रणबीर के तमाम फैंस जानना चाहते हैं कि ‘एनिमल पार्क’ कब तक बनेगी. अब इस पिक्चर पर अपडेट सामने आया है.

संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल पार्क’ पर अपडेट दिया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि एक दूसरे प्रोजेक्ट के लिए संदीप साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी बातचीत कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कब शुरू होगा ‘एनिमल पार्क’ पर काम?
प्रणय रेड्डी वांगा हाल ही में तेलुगु फिल्म Romanchakam के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए. इसी इवेंट में उन्होंने कहा कि ‘स्पिरिट’ का काम खत्म करने के बाद हम 6 महीने का ब्रेक लेंगे, उसके बाद हम ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे. दरअसल, ‘स्पिरिट‘ में प्रभास लीड रोल में हैं. इस पिक्चर पर काम जारी है. इसकी रिलीज डेट 5 मार्च 2027 है. प्रणय रेड्डी ने कोई एक तय समय तो नहीं बताया है, लेकिन उनका कहना है कि ‘स्पिरिट’ का काम हो जाए, उसके 6 महीने के बाद रणबीर के साथ ‘एनिमल पार्क’ पर काम होगा.

महेश बाबू के साथ बातचीत फाइनल नहीं

संदीप रेड्डी वांगा आने वाले समय में महेश बाबू के साथ भी एक फिल्म कर सकते हैं. प्रणय ने बताया कि महेश बाबू से संदीप बातचीत कर रहे हैं, लेकिन दोनों के बीच अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. अगर बात जन जाती है तो संदीप और महेश बाबू आने वाले समय में एक फिल्म पर साथ काम कर सकते हैं. हालांकि, अभी संदीप का पूरा फोकस ‘स्पिरिट’ पर ही है. ‘स्पिरिट’ में प्रभास के अपोजिट तृ्प्ति डिमरी दिखनी वाली हैं. पहले दीपिका को इस पिक्चर के लिए साइन किया गया था, लेकिन फिर बाद में वो इस फिल्म से अलग हो गईं. विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close