‘यक्ष ऐप’ बना रायबरेली पुलिस का हथियार, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्य दबोचे

रायबरेली: यक्ष ऐप, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बछरावां पुलिस अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह तक पहुंच गई. पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की कारें बरामद की हैं. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.

चोरी का खुलासा कर हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को बछरावां क्षेत्र में स्कॉर्पियो चोरी की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और यक्ष ऐप की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गिरोह तक पहुंचने में सफल रही. रविवार की रात बछरावां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर हरदोई शारदा नहर मोड़ के पास से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल उर्फ अनीश, रिंकू उर्फ राहुल उर्फ हेडन, जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीत, प्रदीप सिंह उर्फ पिंटू, अरविंद, रोकेश कुमार उर्फ छोटू, राजू सिंह उर्फ योगेश और नौशाद उर्फ फैसल शामिल हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो स्कॉर्पियो, दो आर्टिगा, एक किआ कार, एक हुंडई i20 वाहन बरामद किए हैं.

ऐसे करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के लॉक और इग्निशन सिस्टम को तोड़कर वाहन चोरी करते थे. इसके बाद पहले से खरीदी गई ईसीएम (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) को वाहन में फिट कर देते थे और सेंसर डिवाइस हटाकर गाड़ियों को दूसरे राज्यों में बेच देते थे.

क्या कहा एसपी ने?

एसपी रायबरेली रवि कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. तकनीकी साक्ष्यों और यक्ष ऐप की मदद से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com