‘भूल भुलैया 4’ के लिए अनीस बज्मी से बातचीत शुरू, कार्तिक आर्यन फिर बनेंगे रूह बाबा, आइडिया की तलाश जारी

‘भूल भुलैया’ के मेकर्स ने इस फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं. ‘भूल भुलैया’ हॉरर-कॉमेडी जॉनरा की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी मानी जाती है. इसके अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में आई थी और उसमें अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था. पहली ‘भूल भुलैया’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था. हालांकि ‘भूल भुलैया 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ से अक्षय नदारद रहे और उनकी जगह मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को लीड रोल में पेश कर दिया. तीनों पार्ट हिट होने के बाद अब चौथे पार्ट पर काम शुरू हो गया है. दूसरे और तीसरे पार्ट की तरह ‘भूल भुलैया 4’ में भी कार्तिक ही नजर आने वाले हैं.

‘भूल भुलैया 4’ के लिए भूषण कुमार और उनकी टीम ने आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया है. बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया, “भूषण कुमार ‘भूल भुलैया’ को भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं. उन्होंने चौथे पार्ट के लिए कोर आइडिया की तलाश शुरू कर दी है. इस रचनात्मक काम में कार्तिक आर्यन भी साथ हैं. उनकी कोशिश है कि ‘भूल भुलैया 4’ के लिए बेस्ट प्लॉट की तलाश की जाए, क्योंकि वो फिर से रूह बाबा बनने के लिए बेताब हैं.”

अनीस बज्मी से बातचीत शुरू

‘भूल भुलैया’ के दूसरे और तीसरे पार्ट का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था. ऐसे में मेकर्स ‘भूल भुलैया 4’ के लिए भी अनीस बज्मी को ही डायरेक्टर के तौर पर लेने की तैयारी में हैं. सोर्स ने कहा, “दूसरे और तीसरे पार्ट की तरह, उम्मीद है कि अनीस बज्मी ‘भूल भुलैया 4’ का भी हिस्सा बनेंगे. बातचीत जारी है. फिलहाल पैसों से जुड़ी बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है. अनीस कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 4’ में डायरेक्टर के तौर पर वापस आएंगे.”

अक्षय के साथ बिजी हैं अनीस बज्मी
अनीस बज्मी से भले ही ‘भूल भुलैया 4’ के लिए बातचीत की जा रही हो, लेकिन वो इस वक्त अक्षय कुमार की अगली फिल्म में बिज़ी हैं. इस फिल्म में विद्या बालन और राशी खन्ना जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. इसको दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म दिसंबर में रिलीज़ हो सकती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com