6 दोस्तों ने गला घोंटकर युवक को मार डाला:शराब पीने के दौरान गाली-गलौज, विवाद के बाद डंडे से सिर पर मारा, लाश फेंककर भागे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार शाम को 6 दोस्तों ने युवक को डंडे से जमकर पीटा, फिर गला घोंटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि गाली-गलौज करने के बाद विवाद बढ़ा। हत्या कर लाश फेंककर आरोपी भाग गए थे। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रोहित महंत है, जो चांपा का रहने वाला था। सभी दोस्तों ने शराब पीने के दौरान गाली-गलौज करने पर मर्डर की साजिश रची थी, फिर युवक की हत्या की। पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट किया है।

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 15 नवंबर की रात करीबन 8 बजे सागर अपने साथियों के साथ शराब पीने की बात कह रहा था। घोघरा नाला के पास आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान रोहित महंत ने सागर कर्ष को गालियां दी। इससे गुस्साए सागर कर्ष ने रोहित को 3-4 थप्पड़ मार दिए। मार खाने के बाद सागर मौके से चला गया।

वहीं विवाद के बाद सागर कर्ष अपने दोस्त नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे, आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ बैठा था। घोघरा नाला नदी किनारे मुक्तिधाम के पास रात 9:30 बजे रोहित महंत दोबारा पहुंचा। इस दौरान सागर कर्ष और उसके दोस्तों को गाली-गलौज करने लगा।

5 दोस्तों ने पकड़कर रखा, सागर ने मारे डंडे

इस दौरान गाला-गलौज से फिर सागर और उसके दोस्त भड़क गए। सभी दोस्त एक राय होकर रोहित महंत को मारने की साजिश रची। रोहित महंत को सभी ने मिलकर जमकर पीटा। इस दौरान नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय, आकाश और अज्जू ने रोहित के हाथ पैर को पकड़कर रखा।

वहीं सागर कर्ष ने डंडे से रोहित महंत के सिर पर जोरदार हमला किया। इससे रोहित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सागर कर्ष ने साथियों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। मर्डर के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com