CG Accident : रायगढ़ में यात्री बस और ट्रक में हुई आमने-सामने की टक्कर, बस ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल

रायगढ़। रायगढ़ में ट्रक और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 12 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रायगढ़ से कापू जाने वाली पूर्णागिरी बस रवाना हुई थी। करीब 12 बजे, जब बस चिराईपानी के पास पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह टूट गया और बस ड्राइवर के पैर में गंभीर चोट लगी।

बस में बैठे सत्यम चौहान, प्रहलाद कुमार, मुनेश्वर नाग, हर्षिता नाग, मयैरा नाग, टिंगो मिंज, अमित चतुर्वेदी, सरस्वती चतुर्वेदी, सोमा यादव, मूलचंद यादव और अनुपम मिश्रा को हल्की चोटें आईं। हादसा देखकर आसपास के लोग जुट गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्राइवर को भर्ती किया गया है, जबकि हल्की चोट वाले यात्रियों का प्राथमिक इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com