रायगढ़ में हाथियों ने 15 किसानों की फसल रौंदी:जंगल से निकल कर सड़कों पर आया झुंड, जिले में 70 हाथियों की मौजूदगी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। रात में जंगल से निकलकर हाथियों का एक दल खेतों तक पहुंचा और 15 किसानों की फसल को पैरों तले रौंद दिया। नुकसान का आकलन वन विभाग की ओर से किया जा रहा है।

रायगढ़ वन मंडल के दो क्षेत्रों में शनिवार देर रात 17 हाथियों का दल धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के इंचपारा बीट में पहुंचा और क्रिंधा गांव के 4 किसानों के खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर दिया। वहीं, रायगढ़ वन मंडल के तमनार रेंज के सामारूमा बीट के छेड़ोरिया गांव में हाथियों ने खेतों में घुसकर 11 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया।

रात में हाथियों की सूचना मिलने के बाद वन अमला और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे डटे रहे और सुबह होने से पहले वापस जंगल की ओर लौट गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद आसपास के झिंगोल, तराईमाल और अन्य गांवों में मुनादी कराई गई है। रविवार को नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है।

दोपहर में सड़क पर आया हाथी दल

रविवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे तमनार रेंज के अमलीडीह से सामारूमा पड़की पहरी की ओर जंगल से निकलकर हाथियों का दल सड़क पर आ गया। दो दलों में लगभग 40-45 हाथी थे और वे काफी देर तक सड़क पर ही रुके रहे। इसके बाद वन अमले ने दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया। बाद में हाथियों का दल वापस सामारूमा जंगल की ओर लौट गया।

70 हाथियों में शावक भी मौजूद

जिले के जंगलों में कुल 70 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें धरमजयगढ़ वन मंडल में 30 हाथी हैं, जिनमें सबसे अधिक 17 हाथी बोरो रेंज में हैं, जबकि बाकी रेंजों में एक-एक अकेला हाथी घूम रहा है।

वहीं रायगढ़ वन मंडल में 40 हाथी हैं। इसमें तमनार रेंज में 34, घरघोड़ा रेंज में 4 और रायगढ़ रेंज में 2 हाथी शामिल हैं। कुल मिलाकर 29 नर, 28 मादा और 13 शावक शामिल हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com