केशकाल की जर्जर सड़क का होगा फिर निर्माण:सांसद भोजराज नाग ने किया भूमिपूजन; गड्ढे-धूल-हादसे से मिलेगी आजादी

कोंडागांव जिले के केशकाल नगर में लंबे समय से जर्जर पड़ी लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन 17 नवंबर को संपन्न हुआ।

यह मार्ग पिछले कई महीनों से शहरवासियों और राहगीरों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। गहरे गड्ढे, धूल और दुर्घटनाओं का लगातार बढ़ता जोखिम आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा था।

लोगों की लगातार मांग और विरोध के बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने से सभी ने राहत की सांस ली है।

कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधानसभा विधायक नीलकंठ टेकाम ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया।

केशकाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

इस सुधार कार्य से शहरवासियों को धूल, गड्ढों और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी। नई सड़क के निर्माण से यातायात सुचारू और तेज होगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।

धूल और गंदगी से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन सेवाएं समय पर पहुंच पाएंगी और क्षेत्र के समग्र विकास में तेजी आएगी।

यह सड़क केशकाल के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करेगी।

सांसद ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जहां सड़क निर्माण कार्य की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में सांसद नाग और विधायक टेकाम ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com