जशपुर में टीचर ने किया नाबालिग से रेप:1 साल से छिपा हुआ था, सादी वर्दी में पुलिस ने पकड़ा

जशपुर जिले में एक टीचर ने नाबालिग छात्रा से रेप किया है। घटना जुलाई 2024 की है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी गिरधारी राम यादव (54 साल) के घर में रहकर घरेलू काम करती थी और वहीं से स्थानीय स्कूल में पढ़ाई भी करती थी।

पीड़िता के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी शिक्षक उसे अकेला पाकर कई बार छेड़छाड़ और दुष्कर्म करता रहा। लगातार शोषण से परेशान नाबालिग एक दिन मौका पाकर घर से भागी और पूरी घटना परिजनों को बताई।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को 1 साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की सादी वर्दी की टीम ने आरोपी को उसके घर से दबोचा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शिक्षक पर एक साल तक नाबालिग को घरेलू काम कराने और पढ़ाई के बहाने अपने साथ रखने का आरोप है। इस दौरान उसने लगातार नाबालिग से अनाचार किया। यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 14 नवंबर 2025 को 16 साल की पीड़िता अपने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली जशपुर पहुंची थी। उसने घटना का विस्तृत विवरण देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध BNS की धारा 74, 75, 64(2)(M), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व 8 के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी।

मामला दर्ज होते ही आरोपी गिरधारी राम यादव फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई।

24 घंटे की निगरानी के बाद पकड़ाया

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। टेक्निकल टीम मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर रही थी, जबकि सादी वर्दी में एक विशेष टीम उसके मोहल्ले और घर पर 24 घंटे निगरानी बनाए रखी हुई थी।

लगातार बढ़ते दबाव से डरकर आरोपी अपने घर से कपड़े और रुपए लेने पहुंचा। तभी सादी वर्दी में तैनात टीम ने उसे तुरंत घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस को उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com