खबर का असर: मुरकौल की अवैध मेडिकल दुकान प्रशासन ने की सील, फर्जी क्लिनिक चलाने वाले पर कार्रवाई की मांग

बलरामपुर: जिले क़े ग्राम पंचायत मुरकौल में अवैध रूप से संचालित श्री साई बाबा मेडिकल दुकान पर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. यह कदम उस समय उठाया गया जब अवैध श्री साई बाबा मेडिकल क़े संचालक मुकेश साहू द्वारा किए जा रहे इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी. घटना को हमने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद संभागीय और जिला स्तर के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए.

संभागीय संयुक्त संचालक के निर्देशन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी तथा जिला नर्सिग होम एक्ट की टीम मौके पर पहुँची. जांच के दौरान मेडिकल दुकान में बिना अनुमति और योग्यताप्रमाण के उपचार किए जाने की पुष्टि होने पर दुकान को मौके पर ही सील कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि अवैध चिकित्सा को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

टीम ने आवश्यक दस्तावेज़ जब्त किए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. स्थानीय लोगों ने विभागीय कदम को सराहते हुए कहा कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध इलाज़ के खिलाफ बड़ा संदेश जाएगा. ज्ञात होगी अवैध मेडिकल दुकान के संचालक मुकेश साहू के द्वारा इस प्रकरण को दबाने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन मीडिया के दखल के बाद उसके अवैध मेडिकल दुकान व क्लिनिक को सील किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com