रायगढ़ में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार:तोलगे के जंगल में छिपा हुआ था, पुलिस ने खोज निकाल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पति ने टांगी के बेट से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने उसे तोलगे के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम तोलगे में रहने वाले अमासो अगरिया (30) की उसके पति आलाप अगरिया (32) ने पारिवारिक विवाद के दौरान टांगी के बेट से मारकर हत्या कर दी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस को पता चला कि हत्या के बाद आरोपी जंगल में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर भी लगाए थे। गुरुवार को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है।

आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया पुलिस ने टीम के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि रविवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान उसने टांगी के बेट से अपनी पत्नी की हत्या की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com