रायपुर के ‘4 इडियट्स’ की कहानी: डायरेक्टर अमनदीप सिंह ने पॉडकास्ट में साझा की ‘Gift Kya De’ की जर्नी; देखें वीडियो

रायपुर: यूट्यूब के प्रसिद्ध युवा स्पीकर अंकुश बजाज के पॉपुलर शो “द अंकुश बजाज शो” के एक ख़ास एपिसोड में होस्ट अंकुश ने GKD (Gift Kya de) के डायरेक्टर अमनदीप सिंह से एक प्रेरणादायक और बेहद दिलचस्प बातचीत की. इस खास पॉडकास्ट में अमनदीप ने बताया कि ‘3 इडियट्स’ फिल्म के बाद हमारे बारे में भी एक कहानी लोगों के बीच वायरल हुई, जिसमें हमें रायपुर के ‘4 इडियट्स’ कहा गया. इस पॉडकॉस्ट में आपको जानने को मिलेगा कि कैसे 4 दोस्तों ने मिलकर रायपुर में डिजिटल मार्केटिंग, एसएमओ, एसईओ, ईमेल मार्केटिंग जैसे काम की शुरुआत की और अपनी इसी जर्नी को आगे बढ़ाते हुए GKD यानी गिफ़्ट क्या दें को भी लॉन्च किया जो कि एक ऑनलाइन इको फ्रेंडली गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म है.

उन्होंने GKD की नींव रखने की कहानी, आईडिया के पीछे की सोच, मार्केट डिमांड, प्रॉफिट और रिस्क जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने कंपनी के भविष्य, विज़न और डिजिटल इंडस्ट्री में आ रहे नए बदलावों पर भी खुलकर चर्चा की. अगर आप उद्यमिता, डिजिटल मार्केटिंग या स्टार्टअप जर्नी में रुचि रखते हैं तो यह पॉडकास्ट आपके लिए बेहद ख़ास हो सकता है.

देखें वीडियो-

सवाल- “गिफ्ट क्या दें?” की शुरुआत कैसे हुई?

जवाब- GKD के डायरेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि यह आइडिया कोविड काल में आया. उस समय हमने सोचा कि मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट इंडस्ट्री में कुछ नया और बेहतर किया जाए. काफी रिसर्च के बाद महसूस हुआ कि गिफ्टिंग एक ऐसी इंडस्ट्री है, जिसकी मांग पूरे साल बनी रहती है. चाहे शादी हो, जन्मदिन हो या ऑफिस संबंधी जरूरतें. हमने यह भी जानने की कोशिश की कि लोग गिफ्ट कैसे खोजते हैं. इसी सोच से प्रेरित होकर ब्रांड का नाम “गिफ्ट क्या दें” रखा गया.

सवाल- प्रोडक्ट बेचने के लिए क्या और कैसे करें?

जवाब- डायरेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि सबसे पहले आपको यह रिसर्च करनी होगी कि किस प्लेटफ़ॉर्म पर आपके प्रोडक्ट की सबसे अधिक मांग है. इसके बाद आप उन प्लेटफॉर्म्स पर सप्लाई शुरू कर सकते हैं. साथ ही, यह भी जरूरी है कि मांग में रहने वाले प्रोडक्ट को सही तरह से ग्राहकों तक पहुँचाया जाए ताकि बिक्री बढ़ सके.

सवाल: अमेज़न पर कई प्रोडक्ट सस्ते मिल जाते हैं, जबकि यहां महंगे क्यों हैं? इससे कितना घाटा हो रहा है?

जवाब: डायरेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि अमेज़न, फ्लिपकार्ट या कोई भी बड़ा प्लेटफ़ॉर्म इन सबका बिज़नेस अब विज्ञापन पर आधारित हो गया है. हर ब्रांड चाहता है कि उसका प्रोडक्ट ऊपर दिखे और जो सबसे ऊपर दिखाई देता है उसकी कीमत भी अधिक होती है. बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म की कमाई का बड़ा हिस्सा इसी विज्ञापन मॉडल से आता है.

सवाल: अमेज़न पर आप अपने प्रोडक्ट का दाम कैसे और किन आधारों पर तय करते हैं?

जवाब: डायरेक्टर अमनदीप सिंह बताते हैं कि कीमत तय करने के हमारे चार मुख्य पैरामीटर होते हैं. कई लोग किसी प्रोडक्ट को 100 रुपए में खरीदकर 200 रुपए में बेच देते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते. डील और मार्केट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कीमत निर्धारित करनी पड़ती है, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया अपने आप में काफी चैलेंजिंग होती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com