छत्तीसगढ़ में SIR अभियान तेज़:अब तक 37 लाख गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा, BLO ने 98.99 प्रतिशत फार्म वितिरत किए

छत्तीसगढ़ में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से चल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे इस राज्यव्यापी अभियान में 4 दिसंबर 2025 तक हर पंजीकृत मतदाता से भरा हुआ गणना प्रपत्र लेना है।

इस प्रक्रिया के तहत 19 नवंबर तक लगभग 37 लाख प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है और 98.99 प्रतिशत फार्म BLO द्वारा वितरित किए जा चुके हैं।

निर्वाचन अधिकारी रोज कर रहे समीक्षा निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रोजाना अभियान की समीक्षा कर रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि गणना प्रपत्र संग्रह और डिजिटाइजेशन का काम बिना रुकावट चलता रहे। सभी जिलों के निर्वाचन कार्यालयों में टीमों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर उनका फॉर्म समय पर प्राप्त किया जाए

सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार SIR अभियान से जुड़ी सभी अपडेट्स और प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए सीईओ छत्तीसगढ़ लगातार सोशल मीडिया का उपयोग कर रहा है। फेसबुक, एक्स (Twitter) और इंस्टाग्राम पर एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की विधि से संबंधित वीडियो और जानकारी साझा की जा रही है। इससे मतदाताओं को फॉर्म भरने में आ रही कठिनाइयों का समाधान तुरंत मिल सके।

close