सिंघवी बोले- ज्ञानेश कुमार ने EC को हाईजैक किया, दिल्ली-हरियाणा का चुनाव रद्द हो

चुनाव आयोग को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे पर बवाल मच गया है. कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को हाईजैक करने का आरोप लगाया. साथ ही दिल्ली और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग की. सिंघवी ने कहा कि CEC ने देश को भ्रमित किया… आज चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्था भी स्वतंत्र नहीं है.. चुनाव आयोग में बहुमत से फैसले होते हैं… लेकिन CEC ने अपने साथियों को भ्रमित किया है.’

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में एक आंतरिक बुलडोजर भी है… ज्ञानेश कुमार ने देश को सिर्फ भ्रमित नहीं किया बल्कि अपने साथियों को भ्रमित करते हुए चुनाव आयोग को हाईजैक कर लिया… सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि चुनाव आयोग एक बहुमत की संस्था है… ऐसे में सवाल है कि क्या EC डमी हैं और एक व्यक्ति विशेष ही चुनाव आयोग को चला रहा है… CEC ने फॉर्म 6 को बदलकर नियमों का उल्लंघन किया है.’

इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी इस बात को लगातार उठा रहे हैं, चुनाव आयुक्तों ने खुद ज्ञानेश कुमार को लेकर सवाल उठाए हैं, लोकतंत्र कहां है? इस मामले की जांच होनी चाहिए… हमें इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close