फतेहपुर: बिना तलाक दूसरी शादी की तैयारी, पुलिस ने लड़का पक्ष को दबोचा

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने और नाबालिग बच्चे को गायब करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2024 में नितिन कुमार से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बच्चा भी है. आरोप है कि पति ने न केवल उसे छोड़ दिया, बल्कि बच्चे को भी अपने साथ गायब कर दिया और अब कानपुर में दूसरी शादी की पूरी तैयारी कर ली। महिला ने पुलिस को बताया कि आज ही पति की बारात कानपुर रवाना होने वाली थी, जबकि उसे अब तक कानूनी रूप से तलाक तक नहीं दिया गया है.

मामला सामने आते ही राधानगर पुलिस हरकत में आई और तत्काल लड़का पक्ष के लोगों को थाने बुलाकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी। पूरे घटनाक्रम ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला वैवाहिक धोखाधड़ी, बच्चे के अपहरण और सामाजिक अपराध से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत गंभीर है, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता न्याय की गुहार लगाते हुए थाने के चक्कर काट रही है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com