अमेठी: टिप्पर चालक से मारपीट कर नगदी लूटी, तीन नामजद सहित एक अज्ञात पर आरोप

अमेठी: अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक टिप्पर चालक से मारपीट कर नगदी छीनने का मामला सामने आया है. वाहन मालिक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह घटना रविवार शाम को खांपुर मार्ग पर भिटहरी गांव स्थित एक सरकारी ठेके के पास हुई. भावलपुर निवासी चंचल तिवारी के टिप्पर वाहन का चालक सिकंदर कोरी (निवासी बजेठी, सुलतानपुर) सहजीपुर से वापस आ रहा था.

आरोप है कि खौपुर बुजुर्ग गांव निवासी राजू सिंह (पुत्र मगन सिंह), अमन सिंह (पुत्र सुनील सिंह) और एक अज्ञात व्यक्ति ने जबरन वाहन रुकवाया. उन्होंने वाहन का गेट खोलकर अंदर बैठने का प्रयास किया.

चालक सिकंदर कोरी द्वारा विरोध करने पर
आरोप है कि खौपुर बुजुर्ग गांव निवासी राजू सिंह (पुत्र मगन सिंह), अमन सिंह (पुत्र सुनील सिंह) और एक अज्ञात व्यक्ति ने जबरन वाहन रुकवाया। उन्होंने वाहन का गेट खोलकर अंदर बैठने का प्रयास किया.

चालक सिकंदर कोरी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की. उन्होंने चालक की जेब से 1500 रुपये छीन लिए. इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वे मौके से फरार हो गए.

वाहन स्वामी चंचल तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

इस संबंध में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय
आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

इस संबंध में संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com