MWC Barcelona 2026 आज से शुरू, जानिए पूरा शेड्यूल और कौन से फोन होंगे लॉन्च

MWC Barcelona 2026: दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC Barcelona 2026 की शुरुआत आज से हो गई है. इस बार का थीम The IQ Era रखा गया है, जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और इंटेलिजेंट सिस्टम पर खास फोकस रहेगा. दुनियाभर की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए और कॉन्सेप्ट डिवाइस दिखाने के लिए तैयार हैं. टेक प्रेमियों की नजरें अब बार्सिलोना पर टिकी हुई हैं.

कब और कहां होगा आयोजन

MWC Barcelona 2026 का आयोजन 2 मार्च से 5 मार्च 2026 तक स्पेन के Fira Barcelona Gran Via में किया जाएगा. यह लगातार 20वां साल है जब स्पेन इस मेगा टेक इवेंट की मेजबानी कर रहा है. 2 से 4 मार्च तक कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे CET से शुरू होकर शाम 19:00 बजे CET तक चलेगा. वहीं अंतिम दिन 5 मार्च को इवेंट की शुरुआत तो उसी समय होगी, लेकिन समापन 16:00 बजे CET पर कर दिया जाएगा.

इस बार का एजेंडा क्या है खास

इस साल MWC का फोकस The IQ Era थीम के तहत इंटेलिजेंट कनेक्टिविटी, AI और नई मोबाइल टेक्नोलॉजी पर रहेगा. हर दिन अलग-अलग कंपनियां अपने सेशंस और प्रेजेंटेशन के जरिए नई इनोवेशन दिखाएंगी. जो लोग इवेंट में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा और आधिकारिक वेबसाइट पर अकाउंट बनाना जरूरी होगा. आयोजकों का कहना है कि इस बार कई भविष्य की टेक्नोलॉजी पर गहरी चर्चा देखने को मिलेगी.

कौन-कौन से लॉन्च पर रहेगी नजर

इवेंट में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro पेश किए जा सकते हैं. इसके अलावा Xiaomi 17 और Oppo Find X9 Pro जैसे फ्लैगशिप डिवाइस भी प्लेटफार्म पर आ सकते हैं. हालांकि कंपनियों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जिससे सस्पेंस बना हुआ है.

क्यों खास है MWC 2026

MWC सिर्फ स्मार्टफोन लॉन्च का प्लेटफार्म नहीं है, बल्कि यह पूरी मोबाइल इंडस्ट्री की दिशा तय करने वाला इवेंट माना जाता है. यहां नई नेटवर्क टेक्नोलॉजी, AI आधारित ऐप्स और सिक्योरिटी इनोवेशन भी सामने आते हैं. यही वजह है कि दुनिया भर के ब्रांड, डेवलपर्स और टेक एक्सपर्ट हर साल इस इवेंट का इंतजार करते हैं. इस बार भी उम्मीद है कि कई ऐसे ऐलान होंगे जो आने वाले सालों की टेक ट्रेंड तय करेंगे

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com