रायपुर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर डेढ़ माह में ही शिफ्ट, अब सिविल लाइंस के सी-3 बंगले में

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और पूरा कमिश्नरेट सीविल लाइंस में सी-3 बंगले में शिफ्ट हो गया है। यह बंगला पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा को अलॉट था। अब उनका निवास और ऑफिस नवा रायपुर के मंत्री बंगले में स्थानांतरित होने की सूचना है।

पुराने ज़िला पंचायत परिसर में पहले पुलिस कमिश्नर के दफ्तर से पहले संभाग कमिश्नर का कार्यालय था। कमिश्नरेट बनने के बाद उनका दफ्तर इसी परिसर के पीछे चला गया था, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार यह फिर से सामने आ जाएगा।

नए सी-3 बंगले में डॉ. संजीव शुक्ला के अलावा एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी अपनी ड्यूटी संभालेंगे।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com