कांकेर में कांग्रेस का ‘गांव चलो अभियान’ तेज, बूथ कमेटियों के गठन से संगठन हुआ मजबूत

कांकेर। कांकेर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो अभियान’ और बूथ कमेटी गठन को लेकर जोरदार गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला प्रभारी लेख राम साहू शामिल हुए। दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

कांकेर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों का लगभग 80 प्रतिशत गठन पूरा हो चुका है। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा में विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में करीब 90 प्रतिशत कार्य संपन्न होने की जानकारी दी गई। खास बात यह रही कि कमेटियों में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी गई है।

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी के निर्देशानुसार BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) का गठन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांव-गांव तक कांग्रेस की नीतियों और विचारों को पहुंचाना और संगठन को और मजबूत बनाना है।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी सहयोग और ईमानदारी के साथ कार्य करें, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिले और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।

इस पूरे अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com