रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: सभी प्रमुख थानों के टीआई बदले, 22 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे

रायपुर। रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने राजधानी के थानों में टीआई (थाना प्रभारी) स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए लगभग सभी प्रमुख थानों के प्रभारी बदल दिए हैं।
इस बड़े बदलाव के तहत कुल 22 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग की गई है। इनमें से 5 टीआई को ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन में पदस्थ कई अधिकारियों को फील्ड में जिम्मेदारी दी गई है।
इन थानों में हुआ बदलाव
फेरबदल में जिन प्रमुख थानों के टीआई प्रभावित हुए हैं, उनमें शामिल हैं:
खमतराई
तेलीबांधा
मौदहापारा
आजाद चौक
पुरानी बस्ती
टिकरापारा
पंडरी
डीडीनगर
देवेंद्रनगर
गोलबाजार
सरस्वती नगर
कबीर नगर
राजेंद्र नगर











