सीएम विष्णुदेव साय का अचानक दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से कल अहम मुलाकात संभव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार को अचानक नई दिल्ली दौरा तय हो गया है। वे आज रात राजधानी रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय की मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलमुक्ति के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर मुख्यमंत्री साय, प्रधानमंत्री के सामने प्रजेंटेशन दे सकते हैं। इस दौरान उनके साथ प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में दिल्ली दौरे का कोई उल्लेख नहीं था। वे दिन में एकात्म परिसर के कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद सीएम हाउस से सीधे एयरपोर्ट रवाना होंगे। रात करीब 9:30 बजे उनकी फ्लाइट रायपुर से उड़ान भरेगी और लगभग दो घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगी।

दिल्ली पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे और मंगलवार को दिन के पहले हिस्से में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की वापसी मंगलवार को संभव नहीं है और वे बुधवार सुबह तक रायपुर लौट सकते हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com