रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया कृषि विकास अधिकारी, ACB की बड़ी कार्रवाई

अंबिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विकास अधिकारी (बीज निरीक्षक) को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी अवैध बीज भंडारण के झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई का डर दिखाते हुए रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी अजीत कुमार कश्यप ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। वह साईं भव्या सीड्स में एरिया सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के बचे हुए धान और मक्का के बीज अंबिकापुर स्थित मां महामाया कोल्ड स्टोरेज में रखे गए थे।

इसी दौरान कृषि विकास अधिकारी सोहन लाल भगत को बीज भंडारण की जानकारी मिली। उसने शिकायतकर्ता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाना चाहता था, इसलिए उसने ACB से संपर्क किया।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख को दर्शाती है और ऐसे मामलों में शिकायत करने वालों को भी प्रोत्साहित करती है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com