शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, TI समेत कई घायल… 10 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। Chhattisgarh के महासमुंद जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में पटेवा थाना प्रभारी (TI) सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिस ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, घटना 13 अप्रैल को पटेवा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में हुई। पुलिस टीम फरार आरोपी विजय मार्कंडेय और विनोद मार्कंडेय को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी। जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाने की कोशिश की, तभी अचानक उनके परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए।

उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान शासकीय वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। हमले में थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल हो गए।

स्थिति बिगड़ने के बावजूद पुलिस ने मोर्चा संभाला और कार्रवाई जारी रखते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि महासमुंद जिले में इससे पहले भी शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और आबकारी टीम पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com