सुशासन तिहार 2026: ग्राम पंचायत बनगांव में सद्भावना क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन ,प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को 08 रन से हराकर दर्ज की शानदार जीत

जशपुरनगर, 08 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में शिविर आयोजन से पूर्व 07 मई को विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांव में जनप्रतिनिधि एकादश एवं प्रशासन एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बनगांव के खेल मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जनप्रतिनिधि एकादश को 08 रन से पराजित कर जीत अपने नाम की। मैच में प्रशासन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 5 ओवर में 59 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनप्रतिनिधि एकादश की टीम 5 ओवर में 51 रन ही बना सकी। इस प्रकार प्रशासन एकादश ने 08 रन से मुकाबला जीत लिया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेले गए इस मैच का ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भरपूर आनंद उठाया। मैच के माध्यम से आपसी समन्वय, भाईचारे और जनसहभागिता का सकारात्मक संदेश भी देखने को मिला।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com