धर्मांतरण के आरोप पर अंतिम संस्कार का विरोध, भानुप्रतापपुर के इरागांव में बढ़ा तनाव

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरागांव में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। ग्रामीणों ने मृतिका पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार करने का विरोध किया, जिसके चलते गांव में तनाव का माहौल बन गया।
महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, इरागांव निवासी गणेशिया नेताम की बीमारी के बाद मौत हो गई थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और अंतिम संस्कार का विरोध शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर जताया विरोध
ग्रामीणों का आरोप था कि मृतिका ने धर्म परिवर्तन कर लिया था, इसलिए गांव में उसका अंतिम संस्कार नहीं किया जाना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस की समझाइश से टला बड़ा विवाद
घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और लोगों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी।
परिजन दूसरे स्थान पर अंतिम संस्कार करने को हुए सहमत
काफी देर तक चली चर्चा और समझाइश के बाद मृतिका के परिजन शव को अन्य स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर सहमत हो गए। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com